{"_id":"5f22ac40d8100a3b33f0f28a0196cb4b","slug":"ngwan-and-in-rabrtsganj-nomination-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगवां और राबर्ट्सगंज में नामांकन दाखिला आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगवां और राबर्ट्सगंज में नामांकन दाखिला आज से
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत रविवार को आखिरी दिन क्षेत्र पंचायत के कुल 211 नामांकन पत्र बिके। इसमें राबर्ट्सगंज में 113 और नगवां में 98 पत्र बिके।
दोनों ब्लाकों में पिछले तीन दिनों में अब तक कुल 1492 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। जिला पंचायत के रविवार को 44 नामांकन पत्र बिके। तीन दिन में कुल 310 पत्रों की बिक्री हुई। दोनों पदों के लिए नामांकन 28, 29 सितंबर को होगा।
इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के प्रथम चरण के चुनाव के मद्देनजर ब्लाक राबर्ट्सगंज और नगवां के क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन के तीसरे दिन ब्लाक राबर्ट्सगंज में 113 नाम निर्देशन पत्र की बिक्री हुई।
जबकि 25 सितंबर को राबर्ट्सगंज में 377 और 26 सितंबर को 623 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार तीन दिनों में राबर्ट्सगंज में एक हजार 113 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
इसी प्रकार से रविवार को नगवां ब्लाक में 98 नामांकन पत्र बिके और 25 सितंबर को 127 नामांकन और 26 सितंबर को 154 पत्र बिके थे। इस प्रकार नगवां में अब तक 379 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।
जिले में प्रथम चरण के तहत 1492 नामांकन पत्र की बिक्री हो चुकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचन्द्र ने बताया कि जिले के जिला पंचायत सदस्य के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्रों की बिकी हो रही है।
रविवार को 44 नामांकन पत्र बिके और 25 सितंबर को 131 व 26 सितंबर को 135 नामांकन बिके। इस प्रकार से तीन दिनों में कुल 310 नामांकन पत्र जिला पंचायत सदस्यों के लिए बिक्री हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 834 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव होने हैं। प्रथम चरण में राबर्ट्सगंज ब्लाक में 148 बीडीसी के चुनाव होंगे, जिसमें से 108 पद आरक्षित हैं और 40 पद अनारक्षित हैं और जिला पंचायत सदस्य के लिए राबर्ट्सगंज ब्लाक में कुल छह क्षेत्रों में चुनाव होंगे।
इसी प्रकार से विकास खंड नगवां में 47 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव होने हैं, जिसमें 40 पद आरक्षित हैं और सात पद अनारक्षित हैं। नगवां ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य के दो पदों पर चुनाव होने हैं।