फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NGOs stopped paying

रोका गया एनजीओ का भुगतान

Sat, 07 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Sat, 07 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
NGOs stopped paying
बेसिक शिक्षा एवं बाल पुष्टाहार राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने शनिवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को सरकार की योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जानकारी दी किगर्म भोजन (हाट कुक्ड) की आपूर्ति करने वाली एनजीओ का भुगतान रोक दिया गया है। जल्दही हाटकुक्ड आपूर्ति की नई व्यवस्था होगी।

राबर्ट्सगंज के सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में राज्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य सरकार से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने बारी-बारी से बेसिक शिक्षा विभाग और बाल पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों से योजनाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन


 इसके बाद पत्रकारों के साथ वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्म भोजन की आपूर्ति करने वाली एनजीओ की बहुत शिकायतें मिल रही थीं। इस शिकायत पर एनजीओ का भुगतान रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही गर्म भोजन के आपूर्ति की नई व्यवस्था कर दी जाएगी। कहा कि शासन स्तर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्म भोजन शीघ्र शुरू कराने का प्रयास जारी है। जिन केंद्रों पर बच्चों का वजन करने का मशीन नहीं है या खराब है। वहां दूसरी मशीन उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्रवाई हो रही है।


कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग और ग्राम विकास विभाग सामूहिक रूप से अभियान चला कर कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें बचाने का कार्य करेंगे। कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक रमेश दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, रामनिहोर यादव, बबलू, रमाशंकर मौजूद रहे। अनपरा संवाददाता के अनुसार बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने म्योरपुर प्रमुख संजय यादव के आवास पर बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ऊर्जांचल परिक्षेत्र में शिक्षा की बेहतरी को लेकर संबंधितों को जरूरी-दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed