फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Newly elected MLA of Duddhi was warmly welcomed, BJP workers took out procession with bulldozers

दुद्धी के नवनिर्वाचित विधायक का हुआ जोरदार स्वागत, बुलडोजर के साथ भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

Fri, 11 Mar 2022 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Newly elected MLA of Duddhi was warmly welcomed, BJP workers took out procession with bulldozers
विधायक बनने के बाद शुक्रवार को रामदुलार सिंह गोंड का म्योरपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जेसीबी को सजाकर उनकी अगवानी की गई। उस पर सवार होकर समर्थकों ने जमकर नारे लगाए। म्योरपुर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने खुली जीप में नवनिर्वाचित विधायक को बैठाकर कस्बे का भ्रमण कराया। जुलूस में तीन जेसीबी भी शामिल रहा। डीजे की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरकते रहे। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग से होता हुआ जुलूस लिलासी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचा। वहां पूजन अर्चन के बाद उनका काफिला म्योरपुर कस्बे के लिए निकल गया। म्योरपुर कस्बे में सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए जुलूस में जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए। आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर भाजपा नेता पन्नालाल जायसवाल, सोना बच्चा अग्रहरि, दीपक सिंह, लालता प्रसाद जायसवाल, ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड, भाजपा जिला मंत्री जीत सिंह खरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल खरवार, विष्णुकांत दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed