फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New couple hanged themselves

नव दंपति ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
New couple hanged themselves
चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहुल गांव में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती ने फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों ने किन कारणों से ऐसा आत्मघाती कदम उठाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी। हालांकि घटना का कारण पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरहुल ग्राम पंचायत के टडहरिया टोले में बुधवार की रात करीब नौ बजे नवदंपती का शव घर के अंदर बडेर से लटकता मिला। करीब आठ माह पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष केके सिंह ने फंदे से लटक रहे कुरहुल गांव निवासी किशन रमेश उर्फ बच्चा (21) और उसकी पत्नी शिवकुमारी (19) का शव उतरवाकर कब्जे में ले लिया। सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ और थानाध्यक्ष केके सिंह ने मृतक दंपती के परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। पुलिस मौत के कारणों का पता करने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम रिश्तेदारी से लौटने के बाद दंपती कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में एक विवाहिता ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने प्रेमलता (32) को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। दूूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया। दरोगा नरेंद्र राय ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत हुई। उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन किन हालात में किया, इसका पता लगाया जा रहा है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed