फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New ashram system schools will also open in Babhani and Sikriya

बभनी और सिकरिया में भी खुलेंगे नए आश्रम पद्धति विद्यालय

Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
New ashram system schools will also open in Babhani and Sikriya
जिले के गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा देने के लिए छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित सिकरिया और बभनी में नए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खोलने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए दोनों स्थानों पर जगह चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। नया आवासीय विद्यालय खुलने से आदिवासी बहुल इस इलाके में माध्यमिक शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।
विज्ञापन

देश के 115 अति पिछड़े जिलों में शामिल सोनभद्र में शिक्षा का स्तर काफी खराब है। इसमें सुधार के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कोशिश जारी है। सुदूर इलाकों में विद्यालय स्थापित कर बच्चों के लिए शिक्षा की राह सुगम बनाई जा रही है। इसी के तहत आदिवासी बहुल इलाकों में नए आवासीय विद्यालय खोलने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले में चार आश्रम पद्धति संचालित हैं। इसमें राबर्ट्सगंज में बालिका और गुरमुरा, घोरावल व दुद्धी में बालकों का विद्यालय है। अब दो नए आश्रम पद्धति विद्यालय भी स्थापित करने की कवायद शुरू हुई है। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन कर लिया गया है। नए विद्यालय म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के सिकरिया गांव और बभनी ब्लाक के बभनी गांव में स्थापित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विद्यालयों का निर्माण कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। दोनों स्कूलों में 980 बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक विद्यालय में 490 बच्चे अध्ययनरत रहेंगे। भवन का निर्माण कार्य लगभग 72 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। शासन से कार्यदायी संस्था नामित करते हुए धन जारी होते ही स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
तीन स्कूलों के लिए जमीन तलाश जारी
सोनभद्र। जिले में तीन अन्य आश्रम पद्धति विद्यालय खोलने के लिए राज्य मंत्री संजीव गोंड की ओर से दिए गए प्रस्ताव को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन ने जिला प्रशासन को आश्रम पद्धति विद्यालयों को खोलने के लिए चोपन के जुगैल, परसोई और म्योरपुर के कुलडोमरी में भी जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट मुहैया कराने का आदेश दिया है। कुछ दिन पूर्व ओबरा तहसीलदार, थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा, क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर कई भूमि की नापजोख की थी।

गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा देने के लिए सिकरिया और बभनी में नए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खोलने के लिए जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है। परसोई, जुगैल और कुलडोमरी मेें भी स्कूलों को खोलने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। - रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed