फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nephew killed on suspicion of practicing witchcraft on cow

गाय पर जादू-टोना करने के शक में भतीजे को मार डाला

Mon, 18 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nephew killed on suspicion of practicing witchcraft on cow
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रविवार की रात जादू-टोने के विवाद में युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। आरोपी सगे चाचा-चाची घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एएसपी विनोद कुमार और सीओ शंकर प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर गांव निवासी पियारे, लक्ष्मण और राधे तीन भाई हैं। राधे का सबसे छोटा पुत्र विनोद कोल (35) राजमिस्त्री था। चाचा लक्ष्मण और भतीजा विनोद का परिवार अगल-बगल रहता था जबकि अन्य पट्टीदार करीब एक किमी दूर गांव में रहते हैं। करीब तीन दिन पहले लक्ष्मण कोल की गाय मर गई। अचानक गाय की हुई मौत से परिवार ने एक ओझा से संपर्क किया तो उसने गाय पर जादू-टोना किए जाने की बात कही। आरोप है कि ओझा ने इसके लिए पड़ोस में रह रहे छोटे भाई राधे के पुत्र विनोद (35) को जिम्मेदार बताया। विनोद के बड़े भाई पप्पू के मुताबिक रविवार की रात करीब एक बजे लक्ष्मण और उसकी पत्नी बुधनी ने विनोद को घर के बाहर बुलाया। बाहर निकलते ही फावड़े से उसके सिर और गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट से विनोद मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ये सब देख विनोद की पत्नी गेना अपनी तीन वर्षीय बेटी रानी को लेकर वहां से भागकर गांव में पहुंची और जेठ सहित अन्य परिजनों को जानकारी दी। जब तक परिजन पहुंचते आरोपी चाचा-चाची फरार हो गए। विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी गेना की तहरीर पर आरोपी चाचा लक्ष्मण और चाची बुधनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी, अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पहले से भी विवाद था। छानबीन के दौरान गाय पर जादू-टोना करने की बात भी सामने आई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी और जांच के बाद वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed