{"_id":"62b5bfe1f4277f24772bff04","slug":"nephew-dies-uncle-injured-in-road-accident-sonbhadra-news-vns660479734","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़ुक हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़ुक हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बांसी पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अनपरा इलाके के डिबुलगंज निवासी चाचा पोषक जायसवाल (40) और भतीजा अश्वनी जायसवाल (17) बाइक पर सवार होकर बांसी में आयोजित बहु भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि घटना से चंद मिनट पहले मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार को बोलेरो धक्का मार दिया था। इससे घबरा कर चालक ने बोलेरो की स्पीड बढ़ा दी थी। उधर पंप के पास एक ट्रेलर ने दूसरी बाइक जिस पर डिबुलगंज निवासी अश्वनी और पोषक जायसवाल थे, उसे धक्का मार दिया। दोनों सड़क पर गिरकर मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में दोनों आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को बीना के अटल अस्पताल ले गई। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत (मप्र) रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अश्वनी की मौत हो गई। घायल पोषक को वाराणसी रेफर कर दिया गया। बीना चौकी प्रभारी अश्विनी राय ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के लिए असल जिम्मेदार कौन सा वाहन और चालक है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।