फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nehru was the precursor to growth

नेहरू थे विकास के अग्रदूत

Sat, 14 Nov 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 14 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Nehru was the precursor to growth
 जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को प्रदेश सचिव अरुण कुमार सिंह की
विज्ञापन
अध्यक्षता में राबर्ट्सगंज के चाचा नेहरू पार्क में हुई। इसमें जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नेहरू के चित्र पर दीप जलाकर हुआ।


अरुण ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के प्रखर शिल्पी थे। उन्होंने देश में विकास की बुनियाद रखी। कार्यकर्ता नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। महासचिव अनिल कुमार सिंह ने कहा कि नेहरू कुशल प्रशासक, दृढ विचारक और व्यक्तित्व के धनी थे।

बैठक में सुशील पाठक, सेराज हुसैन, नामवर कुशवाहा, सोनी गुप्ता, हाफिज शरीफ खां, देवेंद्र सिंह खरवार, राजेंद्र सिंह, मंगला प्रसाद, रेखा राव मौजूद रहीं।


उधर युवक कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे की अध्यक्षता में भी चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मनोज मिश्रा, श्रीकांत, अखिलेश, आशीष, सुरेश, रवि शुक्ला, आसिफ मौजूद रहे।

 माकपा यू कार्यकर्ताओं ने जयंती के मौके पर चुर्क में गोष्ठी का आयोजन कर जवाहर लाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर तमेश्वर तिवारी, जेपी भारती, रामजग कुशवाहा मौजूद रहे।

बाल गृह बालक और बालिका में निरुद्ध बच्चों ने नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी सतेेंद्र कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, सुनील कुमार सिंह, नीलम सिंह मौजूद रहीं। राबर्ट्सगंज दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई।

 महावीर शिशु मंदिर, गायत्री शिक्षण संस्थान, सोनांचल शिक्षण संस्थान, डीपीएस, तारा देवी शिक्षण संस्थान में जयंती मनाई गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed