फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL worker's body found hanging from fan in residence

आवास में पंखे से लटकता मिला एनसीएल कर्मी का शव

Sat, 26 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
NCL worker's body found hanging from fan in residence
एनसीएल की बीना परियोजना में कार्यरत कर्मचारी का शव शनिवार को आवास में पंखे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीना कोयला परियोजना में सुखचंद सिंह (55) वेल्डर के पद पर कार्यरत थे। वह आवासीय परिसर में ही रहते थे। शुक्रवार रात वह अपने कमरे में गए। सुबह देर तक बाहर न आने पर परिजन उन्हें जगाने पहुंचे। कमरे के अंदर पंखे से चादर के सहारे शव लटकता देख परिवारीजन स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुखचंद सिंह के शव को फंदे से उतारकर बीना परियोजना स्थित अटल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेहद मिलनसार बीना परियोजना में वेल्डर के पद पर कार्ययत कर्मचारी सुखचंद सिंह परिसर के आवास संख्या एम 552 में रहते थे। किन कारणों से फांसी लगाई, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। चौकी प्रभारी अश्विनी राय ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed