फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL sets record in coal dispatch

कोयला प्रेषण में एनसीएल ने स्थापित किया कीर्तिमान

Tue, 07 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
NCL sets record in coal dispatch
एनसीएल ने देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करते हुए एक बार फिर कोयला प्रेषण में कई कीर्तिमान स्थापित किया है। सोमवार को एनसीएल ने स्थापना से लेकर अब तक एक दिन में सर्वाधिक कोयला प्रेषण किया है। एनसीएल ने एक दिन में चार लाख टन कोयला प्रेषण कर अपने हाल ही में बनाए 3.87 लाख टन कोयला प्रेषण के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन

एनसीएल ने सोमवार को बिजली घरों को भी एक दिन में स्थापना से लेकर सर्वाधिक कोयला भेजा है। 3.6 लाख टन कोयला बिजली घरों को भेज कर बिजली की बुनियाद की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। कठिन कोविड महामारी के समय में शानदार प्रदर्शन के लिए सीएमडी पीके सिन्हा ने एनसीएल और एमसीएल को बधाई दी है। एनसीएल के कार्यकारी निदेशक मंडल ने भी टीम एनसीएल को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।
विज्ञापन

नौ लाख टन से अधिक कोयले का प्रेषण
पीके सिन्हा कोल इंडिया लिमिटेड की ओडिशा स्थित एमसीएल का भी नेतृत्व कर रहे हैं जिसने सोमवार को 5.19 लाख टन कोयला प्रेषण किया है। एनसीएल व एमसीएल दोनों कंपनियों ने कुल मिलाकर 9.19 लाख टन कोयला प्रेषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में भेजा 42 रैक
एनसीएल ने सोमवार को एक दिन में देश के विभिन्न राज्यों के कोयला उपभोक्ताओं के लिए 42 रेल रैक भेजे हैं जो एक दिन में एनसीएल द्वारा भेजे गए सर्वाधिक रैक हैं। कंपनी ने सोमवार को कुल 111 रेलवे रैक कोयले का प्रेषण किया जिसमें से 69 मेरी गो राउंड रैक शामिल हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed