फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL's agreement with UP-MP Forest, 7.7 lakh saplings will be planted in 549 hectares

यूपी-एमपी फारेस्ट से एनसीएल का समझौता, 549 हेक्टेयर में लगेंगे 7.7 लाख पौधे

Sat, 09 Jul 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
NCL's agreement with UP-MP Forest, 7.7 lakh saplings will be planted in 549 hectares
एनसीएल ने सतत खनन नीतियों के तहत वर्ष 2022-23 में 549.02 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 7.7 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। पौधरोपण के लिए खदान के अधिभार डंप व समतल भूमि के साथ वन विभाग की मदद से खदान के बाहर मौजूद जमीन का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

एनसीएल ने डीएफओ रेनूकूट मनमोहन मिश्र के साथ उत्तर प्रदेश में स्थित बीना, खड़िया, कृष्णशिला और दुद्धीचुआ कोयला खदानों के अधिभार पर 100 हेक्टेयर में 244375 पोधों के रोपण और चार साल तक रख रखाव के लिए समझौता ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एनसीएल ने खदान क्षेत्र के बाहर पौधरोपण के लिए रेणुकूट वन प्रभाग को 100 हेक्टेयर में 73400 पौधे लगाने का कार्यादेश भी जारी कर दिया है। एमओयू के दौरान डीएफओ मनमोहन मिश्र, क्षेत्रीय वन अधिकारी नवनीत कुमार, संजय कुमार शर्मा और एनसीएल की ओर से विभागाध्यक्ष पर्यावरण एवं वन एचबी शिंदे, वरिष्ठ प्रबंधक खनन ए. शुक्ला, डीके सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी तरह शनिवार को एनसीएल ने मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम (एमपीआरवीवीएन) के साथ मध्यप्रदेश में स्थित एनसीएल की खदानों अमलोरी, ब्लॉक-बी, निगाही, दुद्धीचुआ, जयंत और झिंगुरदा में स्थित अधिभार व समतल क्षेत्र में 129.02 हेक्टेयर भूमि पर 3,15050 पौधों के रोपण और चार साल तक रख रखाव के लिए एमओयू किया। एनसीएल ने खदान क्षेत्र के बाहर पौधरोपण के लिए एमपीआरवीवीएन को 220 हेक्टेयर में 137500 पौधे लगाने का आदेश जारी किया है। इस मौके पर मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की ओर से डीएफओ, सीधी अनिल चोपड़ा, परियोजना रेंज अधिकारी, निगाही आरके पांडेय, परियोजना रेंज अधिकारी, एसएन शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed