फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL produced 86.36 MT of coal

एनसीएल ने किया 86.36 एमटी कोयला उत्पादन

Mon, 03 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
NCL produced 86.36 MT of coal
एनसीएल ने चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत तक कोयला उत्पादन और प्रेषण में बीते साल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए वर्ष 2021-22 के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर) तक कंपनी ने 86.36 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है, जो इस वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य के शत प्रतिशत से अधिक है और साथ ही विगत वित्त वर्ष की समान अवधि में किए गए उत्पादन से लगभग 2.53 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन

एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि कोयला प्रेषण में भी चालू वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों में एनसीएल ने बिजली घरों सहित अपने सभी कोयला उपभोक्ताओं को कुल 92.19 मिलियन टन कोयले का प्रेषण (डिस्पैच) किया है जो बीते साल की समान अवधि की तुलना में 15.76 प्रतिशत अधिक है। यही नहीं इस अवधि के दौरान कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को अबाध कोयला आपूर्ति करते हुए पिछले 24 नवंबर को सर्वाधिक कोयला प्रेषण (4.15 लाख टन) के साथ एक दिन में अधिकतम एमजीआर रैक (80 रैक) का भी रिकॉर्ड बनाया है। बीते 27 अक्तूबर को भारतीय रेल के माध्यम से अधिकतम 42 कोयला रैक भेजने का भी रिकॉर्ड बना है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में एनसीएल को 119 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 126.5 मिलियन टन कोयला प्रेषण की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी के कोयला उत्पादन और प्रेषण के वर्तमान आंकड़ों व कंपनी के पूर्व के वर्षों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो कहा जा सकता है कि कंपनी अपने वार्षिक लक्ष्यों को समय रहते हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed