फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL owes 1182 crores on power plants

पावर प्लांटों पर एनसीएल का 1182 करोड़ बकाया

Mon, 09 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
NCL owes 1182 crores on power plants
देश में गहराए कोयला संकट के बीच एनसीएल ने सोमवार को बकाया राशि को लेकर स्थिति साफ की है। एनसीएल का पावर प्रोजेक्टों सहित अन्य उपभोक्ताओं के पास 1182.72 करोड़ रुपये का बकाया है। यह स्थिति तब है जब इस बकाया भुगतान में 62 प्रतिशत का सुधार हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को एनसीएल सीएमडी भोला सिंह एवं निदेशकमंडल ने देश की लगातार बढ़ रही ऊर्जा जरूरतों के अनुरूप कोयला उत्पादन व प्रेषण के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। बताया कि एनसीएल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्पादन व प्रेषण के साथ वित्तीय मापदंडों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंत में जहां एनसीएल के उपभोक्ताओं पर लगभग 3118 करोड़ की देनदारी थी, वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंत में यह लगभग 62 प्रतिशत की कमी के साथ 1182.72 करोड़ रुपये रह गई है। उन्होंने बताया कि एनसीएल ने वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाहीं के सापेक्ष वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 17 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ 36.07 मिलियन टन उत्पादन, लगभग 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33.5 मिलियन टन प्रेषण और लगभग 13 प्रतिशत बढ़त के साथ 103.55 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार हटाया है।
विज्ञापन

कंपनी के वित्तीय आंकड़ों को देखें तो 2021-22 की चौथी तिमाही में एनसीएल का कर-पूर्व लाभ (पीबीटी) 2255.69 करोड़ और पूंजीगत व्यय 562.71 करोड़ हैं, जो वर्ष 020-21 की चौथी तिमाही के सापेक्ष क्रमश: लगभग 49 प्रतिशत व 21 प्रतिशत अधिक हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 का आगाज भी एनसीएल के लिए शानदार रहा है। कंपनी ने वर्ष 2021-22 के अप्रैल की तुलना में इस वर्ष 26 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ 10.81 मिलियन टन उत्पादन, लगभग 18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11.14 मिलियन टन प्रेषण और लगभग 39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36 मिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक अधिभार हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 मिलियन टन कोयला भेजा जाएगा
एनसीएल 35 मिलियन टन कोयला पर्यावरण के अनुकूल भेज सकेगा। इसके लिए कंपनी ने 3174 करोड़ रुपये के निवेश के साथ नौ फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसमें से दो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। चालू वित्त वर्ष में चार नई परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी जिससे लगभग 35 मिलियन टन अतिरिक्त कोयला पर्यावरणीय तरीकों से भेजा जा सकेगा। शेष परियोजनाएं वर्ष 2023-24 तक पूर्ण हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed