फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL Housing Society member beaten

एनसीएल हाउसिंग सोसायटी के सदस्य को पीटा

Sat, 24 Oct 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
NCL Housing Society member beaten
शक्तिनगर। एनसीएल बीना क्षेत्र के आवासीय परिसर में स्थित आवासों का सर्वेक्षण करने शनिवार को पहुंची एनसीएल हाउसिंग सोसायटी के एक सदस्य की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। मामले में एनसीएल के स्टाफ अधिकारी की ओर से एक नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर में हाउसिंग बोर्ड की निरीक्षण टीम द्वारा सुरक्षा अधिकारी के अगुवाई में अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। जैसे ही टीम आवास संख्या एम 324 के सामने पंहुची तो टीम को कुछ युवकों ने घेर लिया। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए गाली गलौज कर टीम के सदस्य चेतन शर्मा से मारपीट करने के बाद मोबाइल लूट लिया गया। किसी तरह टीम के सदस्य जान बचाकर भागे और स्थानीय पुलिस चौकी पंहुच तहरीर दी। निरीक्षण टीम में चेतन शर्मा, सुरक्षा विभाग के राकेश प्रताप सिंह, इंद्रजीत पांडेय, प्रेम लाल पटेल शामिल थे। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की जांच हो रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed