{"_id":"6220b1b7433a6865ba6402a1","slug":"ncl-headquarters-winner-in-inter-regional-volleyball-competition-sonbhadra-news-vns6413693163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरक्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में एनसीएल मुख्यालय विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरक्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में एनसीएल मुख्यालय विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल मुख्यालय में आयोजित अंतरक्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान मुख्यालय की टीम विजेता रही। स्पर्धा के दौरान 10 टीमों के बीच कुल 11 मैच खेले गए। फाइनल में एनसीएल निगाही की टीम उप विजेता रही।
फाइनल मुकाबला बुधवार शाम एनसीएल मुख्यालय स्थित वॉलीबाल ग्राउंड में खेला गया। तीन दिनी अंतरक्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में एनसीएल के कोयला क्षेत्रों और इकाइयों की 10 टीमों के बीच कुल 11 मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला एनसीएल मुख्यालय व टीम निगाही के बीच में हुआ। इसमें मुख्यालय की टीम ने 3-1 से खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनसीएल के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) राम नारायण दुबे रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई दी। विश्वास जताया कि एनसीएल के खिलाड़ी उत्पादन, उत्पादकता व अन्य मानकों के अनुरूप ही खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और कंपनी भी इस दिशा में लगातार हर संभव सहयोग देती रहेगी। प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यालय के पंकज वैश को बेस्ट स्मैशर और राजेंद्र वैश को बेस्ट सेटर के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक रमेश सिंह, बीएमएस से पीके सिंह, अजय कुमार, बीएस बिष्ट, अशोक कुमार पांडेय आदि रहे।