फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL handed over 767 medical kits to the administration

एनसीएल ने प्रशासन को सौंपे 767 मेडिकल किट

Sun, 30 May 2021 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
NCL handed over 767 medical kits to the administration
शक्तिनगर। एनसीएल की झिंगुरदा कोयला प्रोजेक्ट प्रबंधन ने सिंगरौली प्रशासन को 767 मेडिकल किट के साथ बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संबंधी उपकरण सौंपे।
विज्ञापन

नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की सभी परियोजनाएं एवं इकाईयां कोविड 19 की दूसरी लहर के दौरान जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोविड अप्रसार एवं उपचार के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में एनसीएल के झिंगुरदा क्षेत्र ने निगमित सामाजिक दायित्व के तहत शनिवार को जिला प्रशासन सिंगरौली को 767 मेडिकल किट उपलब्ध कराईं । प्रत्येक मेडिकल किट में कोविड 19 से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकों की ओर से बताई गईं दवाएं शामिल है। इसके अलावे 21 नग इंफ़्रारेड थर्मामीटर, 21 नग आक्सीमीटर एवं 420 नग सैनिटाइजर भी दिए गए। एनसीएल ने आसपास के क्षेत्र में लोगों को महामारी से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही संक्रमित मरीजों के इलाज का भी समुचित प्रबंध किया है। दूसरी लहर के दौरान झिंगुरदा क्षेत्र ने अभी तक 847 नग मेडिकल किट, 4000 नग मास्क, 21 नग इंफ्रारेड थर्मामीटर, 21 नग ऑक्सीमीटर व 420 नग सैनिटाइजर जिला प्रशासन, सिंगरौली को उपलब्ध कराए हैं। कोयला प्रबंधन के इस प्रयास की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed