फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL gets National Taxation Award

एनसीएल को मिला राष्ट्रीय टैक्सेशन पुरस्कार

Mon, 28 Feb 2022 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 07:19 PM IST
विज्ञापन
NCL gets National Taxation Award
एनसीएल को राष्ट्रीय टैक्सेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 में कर देने से पहले 6267.78 करोड़ और कर देने के बाद 4398.39 करोड़ का लाभ अर्जित किया है।
विज्ञापन

शनिवार को एनसीएल को टैक्स इंडिया ऑनलाइन डॉट कॉम (टीआईओएल) की ओर से आयोजित टैक्स कांग्रेस में राष्ट्रीय टैक्सेशन पुरस्कार 2021 के तहत 5000 करोड़ से ऊपर टर्नओवर वाली कंपनियों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टैक्सेशन कर नियमावलियों का अनुपालन करने वाली कंपनी के रूप में सम्मानित किया गया। इस समारोह के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअल मोड से उपस्थति रहे। सांसद सुशील मोदी ने भी शिरकत की। एनसीएल प्रवक्ता राम विजय सिंह के मुताबिक इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने के लिए सीएमडी एनसीएल भोला सिंह और कंपनी के कार्यकारी निदेशक मंडल ने कंपनी के वित्त विभाग को बधाई दी। कंपनी के निदेशक आरएन दुबे की निरंतर निगरानी एवं मार्गदर्शन की सराहना की गई, जिनके नेतृत्व में टीम ने यह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed