फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Navratri preparations intensified in Maa Jwalamukhi Dham

मां ज्वालामुखी धाम में नवरात्र की तैयारी तेज

Mon, 28 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Navratri preparations intensified in Maa Jwalamukhi Dham
शक्तिनगर। नवरात्र के मद्देनजर में शक्तिनगर स्थित ज्वालामुखी मंदिर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दो वर्षों बाद यहां मेला भी लगेगा। उसकी भी तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन

नवरात्र में मां के दर्शन-पूजन के लिए यहां यूपी, एमपी, झारखंड से भी श्रद्धालु आते हैं। इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रखती है। इसके मद्देनजर मंदिर में बैरिकेडिंग की जा रही है। मंदिर परिसर के बाहर स्थित मैदान में वाहन पार्किंग स्टैंड भी बनाया गया है। पिछले दो वर्ष से मेला न लगने के कारण मंदिर के पीछे स्थित मैदान में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। एनटीपीसी प्रबंधन की मदद से मैदान को भी साफ-सुथरा किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी श्लोकी मिश्रा ने बताया कि दो वर्षों बाद मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की अत्यधिक भीड़ रहेगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही है।
विज्ञापन

शक्तिनगर। चैत्र नवरात्र पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण में लगने वाले पाक्षिक मेले की नीलामी नहीं होगी। दुकान व झूला, चरखी, मीनाबाजार आदि लगाने के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। रविवार आयोजित बैठक में एसडीएम प्रमोद तिवारी ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि मेला नि:शुल्क लगेगा। दुकानदारों से कोई पैसा वसूली नहीं की जाएगी। बैठक एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना अतिथि गृह में आयोजित थी। मेले के पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव रहेंगे। बैठक में क्षेत्राधिकारी प्रदीप चंदेल, प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र, एनटीपीसी के मानव संसाधन विभाग प्रमुख सिकंदर बिजोय, हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता एवं मंदिर के प्राधिकृत पुजारी हेमंत मिश्र, मंदिर के कार्यालय प्रमुख वेदांती मिश्रा, आशीष चौबे, सनी शरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed