{"_id":"5f7df85b8ebc3e9be601fb49","slug":"navratri-expects-good-sales-of-electronic-goods-sonbhadra-news-vns551538420","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र से इलेक्ट्रानिक व्यवसाय के पटरी पर आने की जगी आस, सामानों की अच्छी बिक्री की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र से इलेक्ट्रानिक व्यवसाय के पटरी पर आने की जगी आस, सामानों की अच्छी बिक्री की उम्मीद
घोरावल में इलेक्ट्रानिक की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
घोरावल। कोरोना संकट के चलते मंदी की दौर से गुजर रहा इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय अब धीरे-धीरे अपनी गति पकड़ रहा है। नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर व्यवसायियों को अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है। कृषि प्रधान घोरावल क्षेत्र में धान समेत अन्य फसलों के बेहतर उत्पादन की उम्मीद है, वहीं नवंबर से शादी विवाह का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायियों को उम्मीद है कि आगामी सीजन में एलईडी टीवी, घड़ियों, फ्रिज, कूलर, पंखों, वाशिंग मशीन आदि वस्तुओं की अच्छी बिक्री होगी।
विज्ञापन
घोरावल में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के व्यवसायी बृजेश कुमार उमर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष बाजार पिछले सीजन की तुलना में और अच्छा चलना चाहिए। फसलें खेत में तैयार हो रही हैं।आने वाले समय में नवरात्र समेत कई त्योहार पड़ेंगे व मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। नवंबर से लगन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। संजय मोदनवाल उर्फ पप्पू का कहना है कि नवरात्र, धनतेरस, दीपावली, दशहरा जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह त्योहारी सीजन इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायियों के लिए आशा की नई किरण लेकर आएगा और व्यवसाय बढ़िया चलेगा। संदीप दुबे ने कहा कि घोरावल क्षेत्र कृषिप्रधान है और इस वर्ष धान, दलहन तिलहन, सब्जियों की फसलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। इसके साथ ही आने वाला समय त्योहारों व पर्वों से भरपूर है। ऐसे में विश्वास है कि नवरात्र से बाजार पटरी पर पूरी तरीके से आ जाएगा और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का अच्छा व्यवसाय होगा। सुरेंद्र कुमार मौर्या ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बीते लगन के सीजन में शादी विवाह कम हुए थे। इस सीजन में त्योहारों की भरमार है और लगन में विवाह भी खूब होंगे। इससे इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय का अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।