फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   navratra

पंडालों में विराजी मां दुर्गा, भक्तों ने की दर्शन पूजन

Fri, 23 Oct 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
navratra
शक्तिनगर के बीना क्षेत्र में स्थित चंदुआर स्थित श्री मोहन ब्रह्म बाबा पहाड़ी पर स्थापित माँ दुर? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/दुद्धी। कोरोना के चलते सिर्फ इक्के दुक्के स्थान पर स्थापित पूजा पंडालों में शुक्रवार को मां दुर्गा के पट खुल गए। इसके साथ ही लोगों ने दर्शन पूजन किया। अनपरा और दुद्घी में दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है। जबकि राबट्र्सगंज में दुर्गा मंदिर की भव्य सजावट करके गेट सजाया गया है। राबट्र्सगंज मेन मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। अलग से देवी प्रतिमा स्थापित नहीं किया गया है। मंदिर के सामने बास-बल्लियों का गेट सजाया गया है। संयोजक पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन ने बताया कि नवरात्र मे ं हर साल मंदिर को सजाया जाता है और नौ दिन तक पूजन अर्चन का क्रम चलता है। दुद्घी: नगर में मां काली मंदिर परिसर, संकट मोचन मंदिर परिसर तथा पंचदेव मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। मंदिरों की विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। बभनी: हरिशंकर मंदिर असनहर, बभनी शिव मंदिर, चपकी हनुमान मंदिर, भंवर, चकसानी, बरवें,घघरी, आसनडीह में दर्शन पूजन के लिए भीड़ जुट रही है। अनपरा: नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड अनपरा कॉलोनी की ओर से सप्तमी पर मां का कपाट खोल दिया गया। पं. विष्णु तिवारी एवं लक्ष्मी शंकर पांडेय ने पूजा कराई। यजमान के रूप में ई. भरत सिंह सहपत्नी सुषमा सिंह के साथ पूजा किये। इस मौके पर पदाधिकारियों में अध्यक्ष अजय कुमार राय, सचिव, उदय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार वमाज्, ऑडिटर अविनाश कुमार सिंह, शिव प्रकाश, मनोज, सुजीत, बालेन्दु त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, नागेंद्र कुमार, रामकिशुन मौयज्, सूरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed