फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   National Quality Surveillance team knows health facilities

नेशनल क्वालिटी सर्विलांस टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल

Thu, 10 Dec 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
National Quality Surveillance team knows health facilities
जिला संयुक्त चिकित्सालय में समीक्षा करती नेशनल क्वालिटी टीम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग की नेशनल क्वालिटी सर्विलांस टीम बृहस्पतिवार को जिले में थी। टीम ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की। अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लैब, ऑपरेशन थिएटर आदि का हाल जाना। टीम को अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रोजेक्टर के जरिये अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नेशनल क्वालिटी सर्विलांस टीम में स्टेट क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ. केके धवन, डिविजनल क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ. सीमा अल्वी शामिल हैं। टीम तीन दिन रहकर निरीक्षण करेगी। उन्हें अस्पताल के 10 विभागों का निरीक्षण करना है और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेनी है। देश के सरकारी अस्पतालों में क्या सुविधाएं हैं और मरीजों को उन सुविधाओं का लाभ किस हद तक मिल रहा है, इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग की नेशनल क्वालिटी सर्विलांस टीम कर रही है। नेशनल क्वालिटी सर्विलांस टीम जिला अस्पताल का सामान्य प्रशासन, सहायक सेवाएं, लेबर रूम, लेबर ऑपरेशन थियेटर, मैटर्निटी वार्ड, एसएनसीयू, पोषण पुनर्वास केंद्र, फार्मेसी, ब्लड बैंक आदि की जांच करेगी। इसी के आधार पर अस्पताल की रैंकिंग तय की जाएगी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को टीम ने अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, वार्ड आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed