फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   National highway jammed due to trailer getting stuck in pit

गड्ढे में ट्रेलर फंसने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम

Mon, 21 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
National highway jammed due to trailer getting stuck in pit
विण्ढमगंज क्षेत्र के रांची रीवा क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राज्य मार्ग में फसा वाहन - फोटो : SONBHADRA
विंढमगंज। काली मंदिर तिराहे के पास रीवां-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढ़ों में सोमवार को सुबह करीब आठ बजे ट्रेलर फंस जाने से लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग गई। जाम के झाम में फंसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसने से सर्वाधिक दिक्कत यात्रियों को हुई। करीब दो घंटे बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

झारखंड बॉर्डर पर की स्थिति थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रिंवां राष्ट्रीय राजमार्ग विंढमगंज से दुद्धी तक करीब 18 किलोमीटर बड़े बड़े गड़्ढों में तब्दील हो गई है। सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे झारखंड से दुद्घी की ओर जा रहा एक ट्रेलर काली मंदिर तिराहे पर मार्ग पर बने गड्ढे में फंस गया। इस वजह से दो घंटे तक मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पिकअप स्टैंड व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी लगाकर लगभग 10 बजे फंसे हुए ट्रेलर को गड्ढे से बाहर किया। तब जाकर दो घंटे के बाद यातायात बहाल हो सका। झारखंड से उत्तर प्रदेश को जोड़ने इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 18 किलोमीटर तक सड़क की हालत खस्ताहाल हो गई है। गड्ढों में आए दिन दो पहिया वाहन सवार एवं पैदल राहगीर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी इकट्ठा हो जाने के इस मार्ग पर दुश्वारियां और बढ़ जाती हैं। ऐसे में अक्सर दुर्घटना होने का भय बना रहता है। आए दिन दुर्घटना हो भी जाती है। क्षेत्र के रमेश, सुधाकर, अमरेश, सुनील आदिनागरिकों ने इस समस्या की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए तत्काल मार्ग के मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed