फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   nashe va neend kee haalat mein na chalae vaahan, esapee

नशे व नींद की हालत में न चलाए वाहन, एसपी

Sun, 01 Nov 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
nashe va neend kee haalat mein na chalae vaahan, esapee
राबर्ट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक पर यातायात माह पर जागरुकतारैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधाय - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के स्वर्णजयंती चौक पर रविवार को यातायात पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, एसपी और एडीएम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर यातायात माह नवंबर 2020 की शुरूआत की। विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बाइक चलाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए लोगों से नशे एवं नींद में वाहन न चलाने की अपील किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वाहनों को सावधानी पूर्वक एवं नियमानुसार चलाएं, बाइक चलाने के दौरान हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, क्योंकि इससे हादसे होने की संभावना बनी रहती है। एसपी ने कहा कि यातायात माह के दौरान विशेष तौर पर स्कूली वाहनों पर निगरानी रखी जाएगी। चालकों को नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यातायात माह में चालान और जुर्माने से ज्यादा लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि सड़क हादसों में उनकी जान न जाए। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तेज और लापरवाही पूवर्क वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ राजकुमार तिवारी ने कहा कि वाहन चलाते वक्त मोबाइल और वाकमैन का प्रयोग न करें। यातायात प्रभारी बागीश विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। आईबीटी इंस्च्यूट की श्वेता तिवारी, श्वाति और संध्या मिश्रा ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एआरटीओ प्रवर्तन पीएस राय, चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, कोतवाल अंजनी कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह, समाजसेवी रामशकल चौबे, विकाश शाक्य एडवोकेट, गोविंद यादव, रतन लाल गर्ग, राजेंद्र जैन, राजेश गुप्ता, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, रविंद्र केशरी, आशुतोष शुक्ला, संदीप सिंह चंदेल, मनोज चौबे, गप्पू जायसवाल, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन भोला नाथ मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed