फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Name disappearing rural electoral raging on

मतदाता सूची में नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण

Wed, 18 Nov 2015 09:54 PM IST
Name disappearing rural electoral raging on
Name disappearing rural electoral raging on Updated Wed, 18 Nov 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
Name disappearing rural electoral raging on
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की मांग को लेकर बुधवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत पतेरी के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने कुछ लोगों पर साजिश के तहत मतदाता सूची से नाम वोटरों का कटवाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को वोटरलिस्ट में मतदाताओं का नाम शामिल करने के लिए मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन



दोपहर करीब एक बजे निजी वाहनों से ग्रामीण मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि साजिश के तहत पात्र 50 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है। जिन लोगों का नाम काटा गया है उनमें अधिकांश पूर्व में विस और लोक सभा के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए ब्लाक पर आवेदन किया गया है, लेकिन एडीओ पंचायत, सेक्रेटरी और प्रधान ने आवेदन पत्रों को दबा दी गई।
विज्ञापन



आरोप लगाया कि  मतदाता सूची में मिर्जापुर और चंदौली के कई लोगों का नाम शामिल किया गया है। इसकी जांच कर फर्जी लोगों का नाम काट कर पात्र व्यक्तियों का नाम शामिल किया जाए। शिकायती पत्र देने में दीपक सिंह, धर्मेंद्र यादव, मनोज शर्मा, रामकेश यादव, रामबली, जमुना, लवकुश, जितेंद्र, अशोक, रमेश, किशन, रामराज आदि मौजूद रहे। बता दें कि उरमौरा, जैत, ममुआ समेत कई गांवों के वोटरलिस्ट में सैकड़ों वोटरों का नाम गायब है। इतना ही नहीं वोटरलिस्ट में वोटर का नाम गायब है जबकि उनके पिता का नाम और वार्ड संख्या लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed