{"_id":"61c9c35fa3c40854995e2d83","slug":"nagar-untari-beat-anpara-by-four-runs-sonbhadra-news-vns6302203114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर उंटारी ने चार रनों से अनपरा को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर उंटारी ने चार रनों से अनपरा को दी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा गांव स्थित राम मंदिर के पास क्रिकेट मैदान पर अनपरा प्रीमियम लीग 2021 का सोजवार को फाइनल मैच खेला गया। झारखंड के नगर उंटारी के टीम ने हारती हुई बाजी को अंतिम ओवर में पांच रन से रोमांचक मैच जीतकर चैंपियन ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
आयोजक समिति राजपूत क्रिकेट क्लब अनपरा की ओर से खेले गए क्रिकेट मैच में अनपरा की आरपीसीसी टीम जीत के नजदीक पहुंचकर मैच गंवा दिया। 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर नगर उंटारी झारखंड की टीम ने 79 रन बनाए। जवाब में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए आरपीसीसी अनपरा की टीम 12 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व साडा के नामित सदस्य केसी जैन, विशिष्ठ अतिथि ऊर्जांचल जन कल्याण समिति के सदस्य समाजसेवी आरडी सिंह, रेणुपावर के एजीएम प्रदीप सिंह चौहान, कृष्णा सिंह, संजय तिवारह, बृज बिहारी सिंह, उदित नारायण सिंह, रवीजीत सिंह, प्रमोद शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया। मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर आलोक सिंह रहे। बेस्ट फील्डर अखिलेश सिंह और बेस्ट बैट्समैन शशांक सिंह रहे। टीम के सीनियर खिलाड़ी विवेक शर्मा, सुभाष यादव, फिरोज खान, विनोद गुप्ता, सतीश गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, शंकर सिंह, रणधीर सिंह, अवधेश यादव को सम्मानित किया गया।