फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   nagar panchayat election Chopan and renukoot sonbhadra

चोपन में 47.94 प्रतिशत और रेणुकूट में 66.12 प्रतिशत ने डाला वोट

Tue, 14 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
nagar panchayat election Chopan and renukoot sonbhadra
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता। - फोटो : ??? ??????
सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन और रेनुकूट के अध्यक्ष पद उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान सकुशल संपन्न हो गया। चोपन में नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद और रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह की हत्या के बाद पद रिक्त हो गया था। दोनों जगह अन्य उम्मीदवारों के साथ पूर्व चेयरमैन की पत्नियां भी चुनावी मैदान में है। ऐसे में बाजी किसके हाथ लगेगी? इसको लेकर पूरे दिन अटकलों का बाजार गर्म रहा। वहीं में 47.94 प्रतिशत और रेणुकूट में 62.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कहीं से मतदान की शुचिता प्रभावित न होने पाए, इसके लिए डीएम एस राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के साथ जोनल और सेक्टरर मजिस्ट्रेट पूरे दिन चक्रमण करते रहे। डीएम-एसपी ने मतदान बूथों का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। चोपन की मतगणना सदर तहसील में और रेणुकूट की मतगणना दुद्धी तहसील में 16 जनवरी को कराई जाएगी। चोपन में सात और रेणुकूट में चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

चोपन: मतदान स्थल के पास तक वाहनों के जाने पर कोई रोक नहीं थी, इसलिए लोग आसानी से पहुंचकर मतदान करते रहे। सुबह घने कोहरे के कारण मतदान धीमा रहा लेकिन धूप खिलने के बाद मतदान में तेजी आ गई। सभी जगह पर्याप्त सुरक्षाबल की तैनाती बनी रही। यहां केंद्रीय विद्यालय चोपन, प्राथमिक विद्यालय चोपन और रेलवे स्टेशन चोपन परिसर में स्थापित मतदान केंद्रों में मतदान करवाया गया।
विज्ञापन

रेणुकूट : यहां भी मतदान की शुरुआत धीमी रही लेकिन दस बजे के बाद मतदान में तेजी आ गई। यहां मतदान के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए थे जिसमें मुख्य बाजार स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय जोकाही, प्राथमिक विद्यालय कानोडिया और अवधूत भगवान राम प्राथमिक विद्यालय पर मतदान कराया गया। सुबह 10 बजे तक 11 फीसदी, 11 बजे तक 31 फीसदी, एक बजे तक 40 फीसदी, दो बजे तक 45 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा 66 प्रतिशत को पार कर गया। महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा। हर मतदान केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। दोपहर लगभग 12 बजे डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का दौरा कर आवश्यक जानकारी ली। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए गुड़ और पानी की व्यवस्था की गई थी। महर्षि दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मतदान केंद्र पर विकलांग भोला कनौजिया जमीन पर घिसटते हुए मतदान करने पहुंचे। वहां मौजूद मतदानकर्मियों ने उनको वोट दिलाने में मदद की। प्राथमिक विद्यालय कनोडिया के मतदाताओं को काफी दूर पैदल चलकर वोट डालने जाना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ पीएसी बल की तैनात रही। हर मतदान केंद्र पर एक थानाध्यक्ष की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed