फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nag Panchami today, Nagdev will be worshiped from house to house

नाग पंचमी आज, घर-घर होगी नागदेव की पूजा

Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami today, Nagdev will be worshiped from house to house
सोनभद्र के श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 13 अगस्त दिन शुक्रवार को नाग पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन काल सर्प दोष निवारण के लिए विशेष अनुष्ठान व रुद्राभिषेक कराये जाने का विधान है। ऐसे में नाग पंचमी को पूजा कराने वालों के लिए पंचमी तिथि रहते पूजन अनुष्ठान कराना चाहिए। इसका विशेष फल साधकों को मिलता है। नाग पंचमी की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. एसएन तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही दोपहर में 3:33 मिनट के बाद पंचमी तिथि शुरू हो गई। शुक्रवार को दोपहर 1:47 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी। नाग पंचमी के दिन पूजा अर्चन करने वालों को पंचमी तिथि रहते ही पूजा अर्चन कर लेनी चाहिए। आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 5:49 बजे से 8:28 बजे तक काल सर्प दोष निवारण के लिए पूजन करने का उत्तम मुहूर्त है। षोडषोपचार विधि से अनुष्ठान कराना फलदायी होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन आस्थावान नाग देव को दूध लावा चढ़ाकर पूजन करते है। गाय के गोबर से घर के मुख्य द्वार पर नाग देव का प्रतीक चिह्न बनाते हुए घर को घेरा जाता है। ताकि नाग देव का घर में वास न हो। यही नहीं गांवों में गोशाला में इस दिन हवन पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाग पंचमी के अवसर पर ग्रामीण इलाकों में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। इस दिन खेलकूद की अन्य प्रतियोगिताएं भी होती है। सावन के झूले डालकर महिलाओं और बच्चों की टोली झूलने में लगी है। हालांकि नाग पंचमी पर यह सब अब कोरम अदायगी तक रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed