{"_id":"6807d445b3b05c1e040a9db4","slug":"myorpur-will-become-a-model-panchayat-of-e-governance-digital-services-are-being-provided-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127332-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ई-गवर्नेंस की मॉडल पंचायत बनेगी म्योरपुर, मिल रहीं डिजिटल सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ई-गवर्नेंस की मॉडल पंचायत बनेगी म्योरपुर, मिल रहीं डिजिटल सेवाएं
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो जिले की म्योरपुर ग्राम पंचायत प्रदेश में ई-गवर्नेंस की मॉडल बनेगी। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए प्रदेश से जिन ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है, उसमें सोनभद्र का म्योरपुर ग्राम पंचायत भी शामिल है।
यहां पंचायत भवन से ग्रामीणों को आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। पहले इसके लिए ग्रामीणों तहसील और ब्लॉक के चक्कर काटने होते थे। राज्य स्तरीय टीम के सत्यापन में सभी बिंदुओं पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर म्योरपुर के चयन के बाद जिले के अफसर राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले पुरस्कार को लेकर उत्साहित हैं।
म्योरपुर ग्राम पंचायत में जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र जैसी जरूरी सेवाओं के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी पंचायत भवन पर ही उपलब्ध है। इसके अलावा खाद्यान्न वितरण में भी ई-पास मशीन का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण से लेकर साफ-सफाई और साप्ताहिक बाजार से एकत्र की जा रही धनराशि को ओएसआर फंड के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह फंड पंचायत के विकास कार्यों में मददगार साबित हो रहा है।
पिछले दिनों प्रदेश स्तर की टीम ने गांव का भ्रमण किया था। सभी ई-गवर्नेंस पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस संबंध में एडीओ पंचायत अजय सिंह ने बताया कि म्योरपुर ग्राम पंचायत की कार्यशैली सरकार के मानकों पर खरी उतरी है।
प्रदेश से कुल चार ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। इनमें से किसी एक पंचायत को केंद्र सरकार की ओर से मॉडल ई-गवर्नेंस ग्राम पंचायत के रूप में घोषित किया जाएगा। म्योरपुर को यह पुरस्कार मिलता है तो यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।