दुदहिया मंदिर परिसर में नवरात्र के पहले दिन शनिवार से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। 251 कलश के साथ निकाली गई कलश यात्रा में ग्राम पंचायतों की महिलाएं, युवतियां व पुरुष सभी पैदल चल रहे थे। कलश लेकर भक्तगण रिहंद जलाशय पहुंचे। विधि विधान से पूजन के साथ कलश में जल भर कर मंदिर में कलश विधि विधान से स्थापित किया गया।
शनिवार से नव दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच से रात नौ बजे तक सभी श्रद्धालु कथा का आनंद लेंगे। वृंदावन से पधारे कथा वाचक चंदन कृष्ण शास्त्री, भजराम दास, आचार्य सुदर्शन, कृष्ण गोपाल दास आदि कथा वाचन करेंगे। यजमान इंद्रेश सिंह व पत्नी मंजू सिंह रही। वही अन्य सहयोगी भक्त यशवंत सिंह, राजेश सिंह, परसुराम पाल, संदीप, गणेश देव पांडेय, विपिन चौबे, योगेंद्र चौबे, कमलेश गुप्ता, सुनील तिवारी, जितेन्द्र पल, आनन्द गुप्ता, लल्लन सिंह आदि ने भक्तों के जलपान का प्रबंध किया।

बीजपुर पुनर्वास स्थित दुदहिया मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।- फोटो : SONBHADRA