फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Musical magic ceremony disheveled notes

संगीत की महफिल में बिखेरा सुरों का जादू

Sat, 03 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 03 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Musical magic ceremony disheveled notes
नववर्ष की उपलक्ष्य में राबर्ट्सगंज स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में शुक्रवार की रात गीत-संगीत की महफिल सजी रही। इस दौरान सुर संग्राम की विजेता एवं टी सीरीज की मशहूर गायिका अनामिका सिंह ने फिल्मी और भोजपुरी की धुन पर नायाब तराने पेश कर झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, वाराणसी के वीरेंद्र का सूफियाना अंदाज दिल को छू जाने वाला रहा। बतौर मुख्य अतिथि डीके सिंह, सांसद छोटेलाल खरवार, सपा जिलाध्यक्ष एवं राबर्ट्सगंज विधायक अविनाश कुशवाहा, घोरावल विधायक रमेश दुबे, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


अनामिका ने मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहुस दशरथ अजिर बिहारी.. से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दमादम मस्त कलंदर, नजर लागे राजा तोरे बंगले में, आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बनके,
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनभद्र रह चाहे लखनऊ बलम आबाद रह.. जैसे गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मदहोश कर दिया। सांसद छोटेलाल ने भजन के साथ ही फाग गाकर वाहवाही लूटी।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने उन्हें बतौर इनाम इक्कीस सौ रुपये प्रदान किया। श्वेता दुबे, सूरज गुप्ता, सुशील मिश्रा आदि ने  भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन शिक्षक भोलानाथ मिश्र ने की।


इस मौके पर एसपी शिवशंकर यादव, एएसपी शिवशंकर यादव, यातायात प्रभारी रामजी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, नपा अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बी. सागर, सीओ सदर सच्चिदानंद, बिंदू जायसवाल, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed