फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Muse maiya song was played when Debu Sonancl Drsnwa ..

सरस्वती मइया कब देबु दरसनवा.. गीत से गूंजा सोनांचल

Sat, 24 Jan 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 24 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Muse maiya song was played when Debu Sonancl Drsnwa ..
वसंत पंचमी के पर शनिवार को सरस्वती मइया कब देबु दरसनवा... गीत से समूचा सोनांचल गुंजायमान रहा। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में विधि-विधान से की गई।
विज्ञापन


कई विद्यालयों का वार्षिकोत्सव भी हुआ। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नन्हें-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर में भोजपुरी गायक सुशील मिश्रा की ओर से सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गीत-संगीत के जरिए मां सरस्वती को याद किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आशीष चौबे, पशुपति नाथ चौबे, लालता प्रसाद, मिथिलेश मिश्रा, अवधेश कुमार, राज मिश्रा मौजूद रहे। चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर विद्या, कला और कौशल कल्याणी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बच्चों ने धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए वाग्देवी को रिझाने का प्रयत्न किया। प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आरती के साथ ही प्रसाद वितरण भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह, नीरज श्रीवास्तव, सर्वेश मिश्रा, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विंध्य कन्या महाविद्यालय, जय मां भवगती महाविद्यालय समेत अन्य कालेजों में भी सरस्वती पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया।

 बभनी प्रतिनिधि के अनुसार दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कालेज, हरियोदय विद्या मंदिर परसाटोला और सरस्वती ज्ञान मंदिर में मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया। बच्चाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

प्रबंधक जवाहरलाल पांडेय ने कहा बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से वर्ष पर्यंत अखिल विश्व में विद्या, कला और कौशल का राज रहता है। इसके अलावा चैनपुर, चौना, भंवर, चपकी, इकदीरी, घघरी, डूभा में भी सरस्वती पूजन किया गया।

चोपन प्रतिनिधि के मुताबिक विद्यालयों में सरस्वती पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डाला प्रतिनिधि के मुताबिक नगर के जेपी विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर और जय ज्योति इंटर कालेज में सरस्वती पूजन किया गया।


शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सलैया स्थित संत भगवानानंद पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि एएसपी शंभूशरण यादव रहे। बच्चों ने सरस्वती वंदना और गुरु वंदना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।

इस मौके पर प्रबंधक सतीश चंद्र श्रीवास्तव, निदेशक पूनम श्रीवास्तव, संजय, चित्रकूट परमहंस अनुसूइया के स्वामी चिंदानंद महाराज मौजूद रहे।

विंढमगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती ज्ञान मंदिर, सीबी रमन पब्लिक स्कूल, एनजी पब्लिक स्कूल, शिशु मंदिर, प्राथमिक, इंटर कालेज में सरस्वती पूजन हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed