फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murdhwa-Bijpur road was jammed for 14 hours

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर 14 घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

Sun, 05 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Murdhwa-Bijpur road was jammed for 14 hours
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर 14 घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। मार्ग पर जमतीहवा नाला के पास राख लादकर वाराणसी जा रही ट्रक के सड़क के बीचो बीच पलट जाने से मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया। इससे मार्ग पर सफर करने वाले लोगों समेत छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश से आने जाने वाले वाहनों को भी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार की सुबह जाम खुलने पर जाम में फंसे वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला के जमतीहवा नाला पर शनिवार की रात करीब आठ बजे मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर राख लदी ट्रक के बीच सड़क पर पलट जाने की वजह से भीषण जाम लग गया। ट्रक बीजपुर से वाराणसी के लिए राख लेकर निकला था, जैसे ही वह जमतीहवा घाट उतरने लगा ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गया। रात आठ बजे से लगा जाम रविवार की सुबह दस बजे के करीब खुल सका। पुलिस ने क्रेन मंगाकर जाम खुलवाया। इस दौरान दोनों तरफ पांच से छ: किलोमीटर तक वाहनों का लंबी काफिला लगा रहा।तमाम वाहन तो दुद्धी के रास्ते होते हुए अपने गंतव्य तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed