फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   murder of leopard found dead in sonbhadra forest you will also get angry after knowing

Sonbhadra: जंगल में मृत मिले तेंदुए की हत्या का खुला राज, जानकर आपको भी आएगा गुस्सा, दो को भेजा जेल

Wed, 01 Feb 2023 08:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 08:03 PM IST
सार

सोनभद्र के जंगल में बीते शनिवार को मृत मिले तेंदुए की हत्या के आरोपियों को वन विभाग ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तेंदुए ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा था। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाया था। 

विज्ञापन
murder of leopard found dead in sonbhadra forest you will also get angry after knowing
बीते शनिवार को जंगल में मृत मिला था तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर वन रेंज जंगल में बीते दिनों मृत मिले तेंदुए के हत्या आरोपियों को वन विभाग ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।  म्योरपुर वन रेंज के डडीहरा गांव में जंगल के पास बीते दिनों तेंदुआ मृत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने से हुई थी। चिकित्सकों ने उसे सामान्य मौत नहीं बताया था।

विज्ञापन


वन रेंजर शहजादा इस्माइलुद्दीन ने बताया कि इसी आधार पर वन महकमे ने तेंदुए की मौत के कारणों की जांच शुरू की। इस पर उन्हें एक वीडियो क्लिप मिली जिसमें तेंदुआ तड़प रहा था। इस वीडियो को बनाने वाले को विभाग ने पकड़ा तो कई अहम सुराग मिले। सुराग के आधार पर वन विभाग ने आधा दर्जन लोगों को पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद तेंदुए की मौत का राज खुल गया। 

विज्ञापन

तेंदुए ने तड़प-तड़प कर तोड़ा था दम

पकड़े गए आरोपियों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जींदलाल व हिरन यादव ने बताया कि तेंदुआ एक दिन पहले ही शाम को सात बजे उनके सुअर मारने के लिए बिछाए जाल में फंस गया था। इसके बाद वह तड़प रहा था। उसने वहां से निकलने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन लोगों ने उसे उसी हाल में छोड़ दिया। सुबह आकर देखा तो वह मृत पड़ा था। पूरी तसल्ली कर लेने के बाद उन्होंने अपना जाल हटा कर वन विभाग को घटना की सूचना दी। दोनों आरोपियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान कर सिविल जज जूनियर डिविजन दुद्धी के न्यायालय में पेश किया गया। जमानत पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

अपराधियों को किसी भी दशा में नही छोड़ा जाएगा

आरोपियों को पकड़ने में रेंजर शहजादा इस्माइलुद्दीन, वन दरोगा शिव कुमार यादव, विजेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार व चंद्रभान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन रेंजर ने कहा कि वन्यजीवों पर होने वाले अपराध और करने वाले अपराधियों को किसी भी दशा में नही छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed