फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   murder in Sonebhadra Blood soaked dead body of youth found from under construction house people trembled

सोनभद्र में दिल दहला देने वाली वारदात: निर्माणाधीन मकान में मिली युवक की खून से लथपथ लाश, नजारा देख कांप उठे लोग

Mon, 24 Jan 2022 04:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jan 2022 04:27 PM IST
सार

सोनभद्र के तेलगुड़वा गांव में सोमवार को एक  निर्माणाधीन मकान से युवक का शव बरामद हुआ। गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद शव को मकान में छिपा दिया गया था। ईंट के नीचे रखा गया शव दो हिस्सों में था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
murder in Sonebhadra Blood soaked dead body of youth found from under construction house  people trembled
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा पेट्रोल टंकी के पास निर्माणाधीन मकान में सोमवार को युवक का खून से लथपथ शव मिला। गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद शव मकान में छिपा दिया गया था। ईंट के नीचे रखा गया शव दो हिस्सों में था। शव को जिसने भी देखा वो कांप उठा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई।  तेलगुड़वा गांव में रामकुमार गोंड का निर्माण चल रहा है। इन दिनों छत की शटरिंग का काम हो रहा है। सोमवार सुबह रामकुमार काम का जायजा लेने पहुंचे तो वहां एक कमरे में अज्ञात युवक का शव देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


खून से लथपथ शव के ऊपर ईंट और पटरा रखा गया था। एक ईंट गर्दन पर भी थी। पास में खून से सना गमछा भी था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। काला स्वेटर, नीला पैंट और सैंडल पहने युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। दोपहर बाद पहुंची डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम ने जब ईंट हटाकर शव उठाना चाहा तो सिर और धड़ दोनों अलग-अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

मृतक की जेब से बंगाली खैनी की पुड़िया और गांजा बरामद हुआ। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष केके सिंह, डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर से पूरी जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

murder in Sonebhadra Blood soaked dead body of youth found from under construction house  people trembled
निर्माणाधीन मकान में मिली युवक की खून से लथपथ लाश - फोटो : अमर उजाला

आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या के बाद शव को निर्माणाधीन मकान के अंदर छिपाया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 18-20 वर्ष के करीब है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए चोपन थाने के अलावा सर्विलांस, स्वाट टीम को लगाया गया है।
पढ़ेंः आजमगढ़ में टीईटी में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम, 22 गिरफ्तार, कॉलेज प्रबंधक समेत 8 फरार, करीब 51 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed