खौफनाक: बिना पूछे मायके गई पत्नी, लौटी तो पति ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट, शव बोरे में छिपाकर फरार
सोनभद्र के कुसम्हा गांव में शनिवार को पति ने फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। शव को बोरे में छिपाकर वह फरार हो गया। पत्नी के बिना बताए मायके जाने से वह नाराज था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति से बिना पूछे मायके जाने की कीमत पत्नी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मायके से लौटी तो पति ने फावड़े से वारकर उसकी जान ले ली। किसी को शक ना हो इसलिए शव को बोरे में छिपाकर वह फरार हो गया। दिल को दहला देने वाली ये खौफनाक घटना सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव की है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। एएसपी, सीओ सहित अन्य अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
पुलिस के मुताबिक कुसम्हा गांव निवासी पप्पू पटेल का शनिवार को पत्नी रीता (30) से विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही उसने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार को दी। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप व अन्य ग्रामीण पहुंचे तो रीता घर मे नहीं थी।
लोगों ने पूछा तो पति बोला- वो पिटाई के डर से कहीं भाग गई
लोगों ने मारपीट का कारण पूछा तो पप्पू ने बताया कि पत्नी बिना उससे पूछे मायके चली गई थी। जब पत्नी के घर में न होने के बारे में जानकारी ली गई तो उसने पिटाई के डर से कहीं भाग जाने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने उसे ढूंढकर लाने को कहा। इसके बाद पप्पू घर से निकला तो फिर वापस नहीं लौटा। घर के अंदर खून देख ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
देर शाम म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान घर के अंदर बोरे में रीता का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पाकर एएसपी कालू सिंह, सीओ आशीष मिश्र भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।
सीओ आशीष मिश्र ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की जांच की जा रही है। कहा कि आरोपी पति की तलाश जारी है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।