{"_id":"58615b0e4f1c1b741aeeb778","slug":"murder-for-the-disclosure-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के खुलासे के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के खुलासे के लिए धरना
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्रfledged-band
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सामाजिक प्रगति परिषद के सदस्यों द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय सुभाष तिराहे पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना सोमवार को दिया गया। धरने पर बैठे परिषद के अध्यक्ष सुशील मिश्रा संग्राम, नवाज खान, अनिकेत श्रीवास्तव, नवलेश वर्मा, विनोद तिवारी का सैय्यदनेकी रजा ने माल्यार्पण किया।
धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि करीब चार माह पूर्व बिल्ली गांव में हुए अजय शेखर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, पीजी कालेज चैराहे पर कुछ दिन पूर्व हुए गोलीकांड में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए। नगर में बोलेरो वाहन चोरी का खुलासा जल्द किया जाए, नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में नशे का सामान बेचने वाले सौदागरों को जेल भेजा जाए तथा ओबरा की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारा जाए। कहा कि आए दिन अपराध की घटनाएं हो रही है। जिस पर रोक की जरूरत है। उन्होंने मांग किया कि उपरोक्त पांच सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए जिससे आमजन जनमानास के बीच से अपराध का डर समाप्त हो सके। उन्होंने चेतावनी दिया कि 50 दिनों के भीतर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन बृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अक्षय पांडेय, विष्णुदेव पांडेय, प्रणेश मिश्रा, कुमार सौरभ सिंह, विमलेश पाठक, शुभम पटेल, शशांक शेखर पांडेय, प्रमोद जैन, संकटमोचन झा, महेंद्र यादव मौजूद रहे।