{"_id":"643832abaf7d32dbb2043c56","slug":"municipal-elections-13-zonal-and-31-sector-magistrates-will-monitor-sonbhadra-news-c-20-1-152658-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: 13 जोनल और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: 13 जोनल और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी दस निकायों में सकुशल चुनाव कराने के लिए प्रशासन कमर कस लिया है। निकाय चुनाव 13 जोनल मजिस्ट्रेट और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट की देख रेख में कराया जाएगा। इसके अलावा निकायवार निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। निकायों में पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चौकसी बरती जाएगी। इसके लिए पोलिंग बूथों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
जिले में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। घोरावल नगर पंचायत में 10 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां एक जोनल मजिस्ट्रेट और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में चुनाव कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) और ओबरा नगर पंचायत में निकाय चुनाव कराने के लिए दो-दो जोनल मजिस्ट्रेट और छह-छह की संख्या में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। नगर पालिका में सर्वाधिक 18 और ओबरा में पांच अतिसंवेदनशील प्लस पोलिंग बूथ भी हैं। वहीं नगर पंचायत चुर्क/गुरमा में एक जोनल और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। डाला बाजार, चोपन, पिपरी और दुद्धी में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट और दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं रेणुकूट नगर पंचायत में एक जोनल और तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और अनपरा नगर पंचायत में दो जोनल मजिस्ट्रेट और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इस तरह से सभी निकायों को सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 13 जोन और 31 सेक्टर में बांटा गया है। चुनाव में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निकायवार 10 निर्वाचन अधिकारी, 11 सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। नगर पालिका परिषद में दो सहायक निर्वाचन अधिकारी रहेंगे। बता दें कि जिले के सभी दस निकायों के 144 वार्डों में 99 मतदान केंद्र और 307 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जहां 11 मई को मतदान किया जाएगा।
अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर विशेष सतर्कता
सोनभद्र। सभी दस निकायों में सकुशल चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने मतदान स्थलों को तीन श्रेणी में बांटा गया है। जिसमें संवेदनशील, अतिसंवेदनसील और अतिसंवेदनसील प्लस कटेगरी में रखा गया है। इसमें अतिसंवेदनसील प्लस श्रेणी में 25 पोलिंग बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में सर्वाधिक 18 पोलिंग बूथ अतिसंवेदनसील प्लस पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा ओबरा में पांच और दुद्धी में दो अतिसंवेदनसील प्लस मतदान स्थल हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।