फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother's death after delivery, infant also died, famine in family

प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, परिवार में कोहराम

Thu, 24 Dec 2020 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Mother's death after delivery, infant also died, famine in family
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली कस्बे के महुअरिया टोला निवासी एक विवाहिता की प्रसव के एक घंटे बाद बीएचयू में मौत हो गई। इससे पहले नवजात ने भी दम तोड़ दिया था। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महुअरिया टोला निवासी रजनी देवी (27) पत्नी मुकेश कुमार पनिका को बुधवार को भोर से ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। परिजन उसे लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां कुछ देर उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोपहर बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में करीब एक घंटे के इलाज के बाद प्रसव पीड़िता को वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। बीएचयू में गर्भवती ने ऑपरेशन के बाद पुत्र को जन्म दिया लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। फिर कुछ देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। रजनी के पति मुकेश कुमार पनिका ने बताया कि बुधवार को शाम छह बजे उसे प्रसव पीड़ा की हालत में बीएचयू में भर्ती कराया गया, जहां आपरेशन के बाद महिला ने पुत्र को जन्म दिया। करीब आठ बजे चिकित्सकों ने नवजात शिशु की मौत हो जाने की बात कही। वहीं एक घंटे बाद नौ बजे मां की भी मौत हो जाने की जानकारी दी गई। जच्चा बच्चा दोनों के मौत की खबर मिलते ही परिजन शोक में डूब गए। मृतका के चार वर्ष का एक लड़का और दो वर्ष की एक बेटी है। बृहस्पतिवार को कनहर नदी पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed