फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   mother killed daughter by drowning in water and threw body in drain

खौफनाक: बेटी को पानी में डूबोकर मारा, बोरे में भरकर नाले में फेंका शव; बेरहम मां की ममता जागी तो सामने आया सच

Thu, 04 Apr 2024 03:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Apr 2024 03:40 PM IST
सार

सोनभद्र से सटे मप्र के सिंगरौली में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बच्ची को उसकी ही मां ने पानी में डूबोकर मार डाला, फिर शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। दिन भर बच्ची के अपहरण की आशंका में परेशान पिता परेशान रहा। वहीं आधी रात में मां की ममता जागी तो सारा सच बाहर आ गया। 

विज्ञापन
mother killed daughter by drowning in water and threw body in drain
माता-पिता के साथ बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बरगवां थाना क्षेत्र के हिंडाल्को महान प्रोजेक्ट के आवासीय परिसर में बेरहम मां ने अपनी ही आठ माह की मासूम बेटी को पानी में डूबोकर मार डाला। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। पति को बच्ची के लापता होने की बात बताई। घटना बुधवार की है। आधी रात के बाद जब महिला की ममता जागी तो घटना का खुलासा हुआ। गुरुवार को पुलिस ने शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। शव आवास से कुछ दूर स्थित नाले से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
हिंडाल्को महान में कार्यरत रामलला तिवारी की पत्नी मोनू तिवारी बुधवार दोपहर घर के बाथरूम में कपड़े धो रही थी। उसने अपनी बच्ची मधु को कमरे में सुलाया था। जब वह कपड़े धोकर बाहर निकली तो बच्ची गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो परिजन बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। वहां उन्होंने मासूम के अगवा किए जाने की आशंका व्यक्त की। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला पंजीकृत कर बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। देर रात तक बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इधर, आधी रात को मां को पश्चाताप हुआ और ममता जागी तो पूरा वाकया अपने पति से बता दिया। इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की निशानदेही पर घर से कुछ दूर नाले में बोरी में लिपटा मासू का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। बरगवां थाने के निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी के अनुसार मां ने ही मासूम की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। शुरुआती पूछताछ में क्रोध में आकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed