{"_id":"624ee97c8dbb6529f770ea3c","slug":"mother-katyayani-is-worshiped-on-the-sixth-day-of-navratri-sonbhadra-news-vns6470367185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के छठवें दिन पूजी गई मां कात्यायनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के छठवें दिन पूजी गई मां कात्यायनी
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन मां भगवती के छठवें स्वरूप कात्यायनी की पूजा हुई। सुबह से ही जिले के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। माता रानी के जयकारे वातावरण में चारों तरफ गूंजते रहे।
भोर चार बजे से ही राबर्ट्सगंज नगर में स्थित मां शीतला मंदिर, सातों शीतला मंदिर, कड़े शीतला मंदिर, मां काली मंदिर, आदि शक्ति मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुजारियों ने मां का शृंगार करने के बाद मंदिरों का पट खोला। कतारबद्ध होकर भक्तों ने मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किया। दुद्धी : दुद्धी कस्बा स्थित मां काली मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, रामनगर डीहवार बाबा मंदिर, दुर्गा मंदिर के साथ कस्बे के सभी प्रमुख देवी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की। मां काली मंदिर में दर्शन पूजन का शुभारंभ प्रात: काल से शुरू हो गया था। रामलीला कमेटी के महामंत्री आलोक अग्रहरि ने बताया कि मां कात्यायनी का पूजन अर्चन सभी के लिए मंगलकारी होता है। विशेषकर जिन कन्याओं को विवाह बाधा होती है और उन्हें अपेक्षित वर की कामना होती है वे उनके द्वारमां कात्यायनी की विशेष पूजा करती हैं। उधर डाला स्थित मां वैष्णो देवी की दरबार में जिले के अलावा पड़ोसी बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और यूपी के विभिन्न जिलों से भक्त दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे थे। उधर बिल्ली स्थित मां शारदा के दरबार में भक्तों का भीड़ लगा रहा। शक्तिनगर : शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर पर भक्तों तथा तीर्थ यात्रियों के आने का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा अनेक धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ मुंडन संस्कार, व्रतबंध संस्कार, पूजन हवन कराया जा रहा है।
अखंड हरिकीर्तन के समापन पर भंडारा
सदर विकास खंड क्षेत्र के बरकरा गांव में स्थित पहलवान बाबा के दरबार में बुधवार से चल रहे अखंड हरिकीर्तन का समापन बृहस्पतिवार को को गया। समापन पर शिव चर्चा, प्रसाद वितरण और भंडारा हुआ। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। यज्ञ नारायण चौबे, गिरेंद्र चौबे, सुशील चौबे, बिमलेश चौबे, कमला चौबे, दिनेेश चौबे, जेपी सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, रमावती, तारा, कौशिल्या आदि मौजूद रही।