{"_id":"6a022f364b06643a890e7993","slug":"mother-is-the-foundation-of-family-and-society-nisha-pandey-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-146289-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां परिवार और समाज की आधारशिला : निशा पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां परिवार और समाज की आधारशिला : निशा पांडेय
विज्ञापन
रेणुसागर में दिशिता महिला मंडल की ओर से मडर्स डे पर दीप प्रज्जवलित करती पदाधिकारी। संवाद
रेणुसागर। दिशिता बाल मंदिर रेणुसागर में रविवार को मदर्स डे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में माताओं के त्याग, समर्पण और स्नेह को सम्मानपूर्वक याद किया गया। बच्चों और माताओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक कर दिया।
दिशिता महिला मंडल रेणुसागर की वरिष्ठ सदस्य इंदु सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य रीना जैन, विद्यालय की प्रबंधक निशा पांडेय और मंडल की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। माताओं ने भी बच्चों के साथ बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। निशा पांडेय ने कहा कि मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है। धन्यवाद ज्ञापन शालिनी श्रीवास्तव ने दिया। इस अवसर पर नूतन सिंह, सविता चौबे, विनीता सिंह, रजनी रूंगटा, वंदना सिंह, किरण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।