{"_id":"66e6c70318c820ae690221db","slug":"mother-and-son-died-in-road-accident-during-morning-walk-in-sonbhadra-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत: मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गई दोनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत: मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गई दोनों की जान
Sun, 15 Sep 2024 05:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:07 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले मां- बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई।
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के पोसीडान स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल के समीप रविवार की भोर में मॉर्निंग वॉक पर निकले मां व बेटे को अज्ञात वाहन रौंदते हुए फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
यह है मामला
जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा गांव की रहने वाली ममता देवी (35) पत्नी रमाकांत अपने पुत्र सचिन (13) को लेकर प्रतिदिन (मॉर्निक वॉक करने) टहलने जाती थी। रविवार की भोर में भी दोनों मां-बेटे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। दोनों घर से मिर्जापुर- हिंदूआरी मार्ग पर निकले थे।
विज्ञापन
सड़क पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में मां- बेटे आ गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टहलने निकले अन्य लोगों ने घायलावस्था में पड़े मां-पुत्र को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण करके दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना में मां-बेटे की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-भाई की मौत के बाद बिलख रही बहनों की चीख- पुकार सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। करमा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि मेमो के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।