फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   mother and new born child shoul be healthyः dm

जच्चा-बच्चा का स्वस्थ होना जरूरी ः डीएम

Thu, 04 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 04 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
mother and new born child shoul be healthyः dm
सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत बढ़ौली में बच्चों को फल देकर हौसला पोषण योजना का शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख पंकज पटेल। अमर उजाला
जच्चा-बच्चा जब स्वस्थ होंगे, तो यकीनन एक मजबूत समाज की स्थापना होगी। उक्त बातें डीएम सीबी सिंह और सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने बुधवार को राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिये गए डाॅ. लोहिया समग्र ग्राम सरईगाढ़ के सोनवरसा टोले के आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय पर योजना की शुरूआत करते हुए कहीं। जिले में 400 केन्द्रों पर हौसला पोषण योजना का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

   
डीएम और एसपी ने फीता काट कर योजना की शुरूआत करते हुए अपने हाथों से पौष्टिक खाना परोसा साथ ही फल भी दिया। विधायक ने कहा कि अतिकुपोषित बच्चों को महीने में 25 दिन तक पौष्टिक आहार दिए जाएंगे, जिसमें रोजाना 20 ग्राम देशी घी, एक मौसमी फल, ग्लुकोज का बिस्कूट व पौष्टिक खाना जिले के चिन्हांकित तकरीबन नौ हजार 300 अतिकुपोषित बच्चों को दिया जाना है। इसी प्रकार से जिले की तकरीबन 24 हजार गर्भवती महिलाओं को महीने में 25 दिन पौष्टिक आहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि एक हजार 825 आंगनबाड़ी केन्द्रों के सापेक्ष 1 हजार 670 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हौसला पोषण योजना शुरू की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी सीएमओ डाॅ. आरबी गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कलावती यादव, खंड शिक्षा अधिकारी एसपी सहाय, सूचना विभाग के नेसार अहमद, बबलू धांगर, रामलाल, प्रधान सरईगाढ़ बिरेंद्र आदि रहे। राबट्र्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बढ़ौली में ब्लॉक प्रमुख पंकज पटेल और सीडीपीओ संतोष पाल ने भोजन परोस कर योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed