फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than 50 thousand devotees offered prayers to the setting sun.

Sonebhadra News: 50 हजार से ज्यादा व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Sun, 19 Nov 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
More than 50 thousand devotees offered prayers to the setting sun.
सोनभद्र। छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जिले के 190 पोखरों और तालाबों पर 50 हजार से ज्यादा व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। करीब डेढ़ लाख लोग पूजा का हिस्सा बने। घर से लेकर घाटों तक छठ की अलौकिक छटा छाई रही। रंग-बिरंगे झालरों से जगमगाते घाटों का नजारा मोहक था। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारन होगा। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त हो जाएगा। छठ पूजा के लिए नगर के रामसरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा, बढ़ौली पोखरा, पुसौली तालाब, मेहुड़ी नहर आदि स्थानों पर पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। साफ-सफाई कर घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रविवार को अपराह्न तीन बजे के बाद छठ व्रतियों की टोली घाटों पर पहुंचनी शुरू हुई। सुन ली पुकार मईया, भर दी गोदिया हमार..., सुना छठी माई मोर विनितिया हो, असिया पूरन होय... गीत गाते हुए महिलाएं छठ घाटों पर पहुंची। वहां पहले से तैयार वेदी दीपक जलाया। पूजन सामग्री चढ़ाई। इसके बाद छठ मइया की आराधना में लीन हो गईं। शाम करीब पांच बजे के बाद अर्घ्य देने का क्रम शुरू हुआ। छठ पूजा के लिए सबसे ज्यादा भीड़ मेहुडी नहर के किनारे जुटी रही। यहां करीब दस हजार लोग पूजा में शामिल हुए। बीजपुर: एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के नंदन कानन पार्क परिसर में बने सूर्य कुंड, शिव मंदिर परिसर, ग्राम सभा बीजपुर के पुनर्वास प्रथम परिक्षेत्र स्थित मां दुधईया देवी मंदिर परिसर, बीजपुर बाजार के सब्जी मंडी परिसर, ग्राम सभा जरहां के अजीरेश्वर धाम के समीप बहती हुई अजीर नदी सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। दुद्धी: शिवाजी तालाब पर जय बजरंग अखाड़ा समिति के नेतृत्व में हुए छठ पूजा के लिए व्यवस्था की गई थी। शिवाजी तालाब के अलावा लकड़ा बांध, हिरेश्वर मंदिर, दुर्गावती घाट लौआ नदी, कनहर नदी, ठेमा नदी समेत अन्य घाटों पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में फोर्स घाटों पर तैनात रही। घोरावल नगर के दशमिहवा तालाब पर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। इसके अलावा बभनी करमा, टिकुरिया, करकोली, धौरहरा, सिरसिया, सिरविट, बहेरा बभनी के असनहर, चौना, बैना, खोतोमहुआ, सागोबांध चैनपुर, आसनडीह, इकदीरी खोतोमहुआ, सतबहनी, चपकी, भवर आदि तालाबों पर भी अर्घ्य दिया गया। कुरदहवा छठ घाट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने महिलाओं के साथ विधि विधान से छठ पूजा की। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने अर्घ्य दिलाया। इसके पूर्व पूजन के लिए बनाई गई प्रत्येक वेदियों पर 101 नारियल व धूपबत्ती राज्यमंत्री मंत्री द्वारा रखा गया। बाड़ी सोननदी घाट के अलावा गुरमुरा, कोटा आदि स्थानों पर भी पूजा हुई। मन्नत पूरी होने पर कई महिलाएं दंडवत करते हुए छठ घाट पर ढोल नगाड़े के साथ पहुंचीं। इस दौरान व्यवस्थापक टाटा चौधरी, विशाल कुमार, अमीत मिश्रा, मनीष तिवारी, विष्णु तिवारी आदि मौजूद रहे। गुरमुरा छठ घाट पर श्रद्धालुओं को समिति के अध्यक्ष सोनू जायसवाल, मनोज जायसवाल, मनोज पटेल ने महिलाओं को फल व नारियल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed