{"_id":"62321d52a0ef0e0f46619c09","slug":"more-than-42-thousand-children-will-get-corbevax-vaccine-sonbhadra-news-vns6434650181","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 हजार से अधिक बच्चों को लगेगा कोर्बेवैक्स वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 हजार से अधिक बच्चों को लगेगा कोर्बेवैक्स वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोरोना रोधी टीकाकरण के अगले चरण में 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बुधवार से टीका लगाया जाएगा। बुधवार को टीकाकरण का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं स्कूलों में कैंप लगाकर कोरोना रोधी (कोर्बेवैक्स) वैक्सीन लगाई जाएगी। शासन की तरफ से जिले में कोरोना रोधी टीके की खेप पहुंच गई है। टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.एसके चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना रोधी टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। जिले में 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की संख्या 50 हजार से अधिक है। इन बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलाजिकल ई कंपनी की वैक्सीन कोर्बेवैक्स लगाई जाएग्री।
मंगलवार को ही कोर्बेवैक्स की 42 हजार टीका जिले को मिल गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वाराणसी से उक्त वैक्सीन मंगाई गई। टीकाकरण को लेकर मंगलवार को मीटिंग भी की गई, जिसमें विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिन बच्चों का जन्म वर्ष 2008-09 में हुआ है या फिर 15 मार्च 2022 को जिन बच्चों की आयु 12 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। बुधवार को टीकाकरण का शुभारंभ होगा। जिले के सभी ब्लॉकों में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही सभी स्कूलों में कैम्प लगाकर 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मंगलवार को दिन भर टीकाकरण की तैयारी पूरी करने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुटे रहे।