फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   More than 30 thousand devotees visited Shivdwar and worshiped

Sonebhadra News: 30 हजार से अधिक भक्तों ने शिवद्वार में किया दर्शन- पूजन

Tue, 20 Aug 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
More than 30 thousand devotees visited Shivdwar and worshiped
श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिवद्वार में बड़ी संख्या में बोल बम एवं डाक बम कांवड़ियों के साथ दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात से जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

आखिरी सोमवार को शिवद्वार धाम में 30 हजार से अधिक कांवड़िया एवं शिवभक्तों ने जलाभिषेक करते हुए दर्शन पूजन किया। विजयगढ़ के रामसरोवर से कांवड़ में जल भरकर करीब पांच हजार डाक बम कांवड़िए करीब 70 किलोमीटर दौड़ लगाकर सीधे शिवद्वार धाम पहुंचे और नीलकंठ महादेव भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही मिर्जापुर से गंगा जल और विजयगढ़ से हजारों कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। संपूर्ण घोरावल और शिवद्वार क्षेत्र बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात दो बजे मुख्य पुजारी सुरेश गिरि, रामसूचित गिरि, अजय गिरि, शिवराज गिरि, अरविंद गिरि ने भगवान शिवशंकर एवं माता भगवती की प्रतिमा के श्रृंगार व आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिया गया और इसके बाद जलाभिषेक प्रारंभ हो गया।
दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक देर शाम तक चलता रहा। घोरावल नगर दशमिहवा तालाब स्थित शिव मंदिर, थनहवा तालाब स्थित शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर और ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों में भी दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही।
चुर्क रोड रौंप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, बरैला स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, सिविल लाइंस रोड स्थित वीरेश्वर मंदिर, सोमनाथ शिव मंदिर, अंबेडकर नगर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।


पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित
घोरावल। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर श्री शिव-पार्वती मंदिर सेवा समिति की तरफ से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर समिति के मुख्य पुजारी सुरेश गिरि, रामसूचित गिरी, अजय गिरी, शिवराज गिरी और ग्राम प्रधान सियाराम यादव ने एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सीओ राहुल पांडेय, बीडीओ गुरुशरन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव,चौकी इंचार्ज शिवद्वार शाहिद यादव, लेखपाल विनोद दुबे, संजय मोदनवाल आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed