{"_id":"612a7c668ebc3e79c006aee3","slug":"more-revenue-related-matters-sonbhadra-news-vns608515328","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना दिवस में पहुंचे राजस्व संबंधित ज्यादा मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना दिवस में पहुंचे राजस्व संबंधित ज्यादा मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/चोपन। महीने के आखिरी शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आए मामलों का निस्तारण किया गया। लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिया गया। ज्यादात्तर मामले राजस्व से संबंधित आए।
डीएम अभिषेक सिंह और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह चोपन थाने में आयोजित थाना दिवस में जनता की समस्याओं से रुबरू हुए। डीएम ने मातहतों को पीड़ितों की समस्याएं खुद का समझ कर तत्काल दूर करने का निर्देश दिए। चोपन थाने में सुनवाई के दौरान डीएम और एसपी के समक्ष राजस्व से जुड़े छह मामले पहुंचे। सरकारी और दूसरे की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एंटी भूमाफिया के तहत कार्रवाई करने का डीएम ने निर्देश दिया। कहा कि शिकायती पत्रों का सप्ताह भर के भीतर निस्तारण करें। एसपी ने पुलिस कमियों को राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर समस्या निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष नवीन तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम एवं एसपी ने हाथीनाला थाने का औचक निरीक्षण किया।
सदर कोतवाली में एसडीएम डॉ. केएस पांडेय और सीओ राजकुमार ने जन समस्या सुनीं। इनके समक्ष 16 मामले पहुंचे, जिसमें तीन पुलिस और 13 राजस्व से जुड़े थे। एसडीएम ने संबंधितों का निष्पक्ष ढंग से जांच कर पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया। पन्नूगंज थाने में एएसपी नक्सल डॉ. राजीव सिंह ने पीड़ितों की समस्या सुनें।
विज्ञापन
करमा: थाना परिसर में एडीएम आशुतोष कुमार दूबे ने थाना समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनीं। कुल तीन मामले आये। मोकरसिम गांव से चंद्रावती व सूरजमुखी और पुरखास गांव से उमेश सिंह अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुँचे थे। तीनों मामले राजस्व से सम्बंधित रहे। मौके पर उपस्थित एडीएम आशुतोष कुमार दूबे ने हल्का लेखपाल को पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम सदर डॉ.केएस पाण्डेय, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, थानाध्यक्ष करमा प्रदीप कुमार सिंह, लेखपाल व अन्य मौजूद रहे। शाहगंज: थाना समाधान दिवस पर बेलतान से अशोक ने गली में अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर शाहिद लेखपाल ने कब्जा रूकवाकर मामले का निस्तारण कराया। दूसरा मामला गोबरिया गांव से पथरगड़ी को उखाड़कर फेंक दिए जाने का रहा। यहां कुल पांच मामले आए और मौके पर एक का निस्तारण हुआ।
दुद्धी: कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में भूमि से संबंधित पांच प्रार्थना पत्र आए। इसमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। दो मामलों का निस्तारण को टीम भेजा गया। शेष दो मामले को राजस्व विभाग को निस्तारण के लिए भेजा गया। एसडीएम ने सभी मामले एक सप्ताह के भीतर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर सीओ दुद्धी राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, एसएसआई गोपाल कृष्णा राय, एसआई संजय सिंह आदि रहे।