{"_id":"5fad78ea8ebc3e9bb350c1ea","slug":"money-rained-on-dhanteras-business-worth-ten-and-a-half-crores-sonbhadra-news-vns5580558170","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर धन वर्षा, साढ़े दस करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर धन वर्षा, साढ़े दस करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में धनतेरस पर बृहस्पतिवार को बाजार में धनवर्षा हुई। जिले में कुल करीब साढ़े दस करोड़ रुपये के आभूषण, वाहन, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स, पटाखा, फर्नीचर आदि का कारोबार हुआ। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार कम हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भ्रमण करते रहे।
शहरी क्षेत्रों के बाजारों में दोपहर बाद से भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। देर रात तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। राबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक से रेलवे फाटक और चंडी तिराहे से न्यू मार्केट तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। शाम करीब छह बजे के बाद अचानक भीड़ ज्यादा होने से मेन चौक पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति देखने को मिली। रामलीला मैदान में चूड़ा, लाई, चीनी की मिठाई, दीया, बत्ती, मोमबत्ती, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति समेत अन्य सामान खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। उधर, हाइडिल मैदान में पटाखों की दुकानों पर भी लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। जिले में स्थित विभिन्न कंपनियों के वाहन एजेेंसियों पर बाइक, स्कूटी, ट्रैक्टर, कार समेत अन्य वाहनों की खरीद करने वालों की भीड़ रही। विभिन्न कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर भी दिए गए थे। लेकिन पिछले साल की तुलना मेें इस बार वाहनों की बिक्री कम हुई है।
फोर्स के साथ एसडीएम योगेेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम केएस पांडेय, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल अंजनी कुमार राय भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उधर करमा, रामगढ़, घोरावल, चोपन, ओबरा, शाहगंज, कोन, दुद्धी, रेणुकूट, ओबरा, बभनी, म्योरपुर, मधुपुर, बीजपुर समेत अन्य कस्बों में भी बाजारों में भीड़ रही।
विज्ञापन
-
इनसेट
सोनभद्र। जिले में पिछले वर्ष 14.5 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार कोराना के चलते कई माह तक लॉकडाउन होने के कारण लोगों के पास रुपयों की कमी हो गई। इसका असर कारोबार पर देखने को मिला।
--
इनसेट
सोने-चांदी में उछाल के बाद भी हुई बिक्री
सोनभद्र। धनतेरस पर्व पर आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। इस नाते आभूषण की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही लेकिन महंगाई के चलते अधिकांश लोगों ने चांदी का सिक्का लेकर ही काम चलाया। सोनभद्र सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मिठाई लाल सोनी ने बताया कि सोने और चांदी के दाम बढ़ने के कारण आभूषण की बिक्री कम हुई। पिछले धनतेरस पर जिले भर में करीब चार करोड़ के आभूषण की बिक्री हुई थी। लेकिन इस बार दो करोड़ तक का भी कारोबार नहीं हुआ है।
धनतेरस पर वाहनों की भी हुई बिक्री
सोनभद्र। धनतेरस पर जिले में छोटे-बड़े करीब 525 वाहनों की बिक्री हुई। इसमेें विभिन्न कंपनियों की लगभग 450 बाइक और स्कूटी शामिल हैं। इनके अलावा 30 ट्रैक्टर, 20 बोलेरो, स्कार्पियो कार और 25 आटो शामिल हैं। हीरो एजेंसी के प्रोपइटर राजन दूबे ने बताया कि करीब 300 बाइक, स्कूटी और नौ स्वराज ट्रैक्टर की बिक्री हुई है। बजाज के रमेश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार कम हुआ है। विभिन्न मॉडल की लगभग 60 बाइक, 16 न्यू हालैंड ट्रैक्टर की बिक्री हुई है। अग्रवाल ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक हरीश अग्रवाल के मुताबिक 12 स्कार्ट ट्रैक्टर की बिक्री हुई है। टीवीएस एजेंसी के प्रोपइटर शैलेंद्र दूबे ने बताया कि 45 बाइक, स्कूटी की बिक्री हुई है। एजेंसी के प्रोपाइटर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि 18 स्कार्पियो, बोलेरो समेत अन्य वाहनों की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि कंपनी से बीएस -6 वाहनों की आपूर्ति कम होने की वजह से कई ग्राहकों को वाहन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। उधर, अन्य कंपनियों की करीब 55 आटो, कार समेत अन्य वाहनों की बिक्री हुई। पिछले धनतेरस पर विभिन्न कंपनियों के 830 वाहनों की बिक्री हुई थी।