फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Model school could not start, forgot to even inter college

शुरू नहीं हो सका मॉडल स्कूल, इंटर कॉलेज को भी गए भूल

Mon, 14 Feb 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Model school could not start, forgot to even inter college
चोपन विकासखंड चोपन के परासपानी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा (कोटा) का लोकार्पण हुए वर्षों हो गए लेकिन अब तक कॉलेज में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। नगवां ब्लॉक के नंदना गांव में बने मॉडल विद्यालय के संचालन की मांग भी वर्षों से की जा रही है लेकिन इस विद्यालय का संचालन भी शुरू नहीं हो सका। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से विद्यालय संचालन का मुद्दा उठने लगा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों के मुताबिक चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटा के परासपानी में बने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज का लोकार्पण 26 दिसंबर 2015 को किया गया था। तब क्षेत्र के लोगों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर नई आस जगी थी कि उनके बच्चे क्षेत्र में ही इंटर तक की पढ़ाई कर सकेंगे। विडंबना है कि लोकार्पण के बाद भी विद्यालय का अब तक संचालन नहीं हो सका। विद्यालय संचालन के लिए कई बार धरना प्रदर्शन और आंदोलन भी किया जा चुका है। विद्यालय शुरू न होने से क्षेत्र के पनारी, हथवानी, बेलहत्थी, हाथीनाला आदि स्थानों के सैकड़ों आदिवासी बच्चे हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। सभी ग्राम पंचायतें आदिवासी बहुल हैं। अधिकांश अभिभावक धनाभाव के कारण अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेज पाने में असमर्थ हैं। ग्रामीण बताते हैं कि लोकार्पण के तुरंत बाद ही कॉलेज की साफ सफाई होने लगी थी जिससे आसपास के हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राएं और अभिभावक खुश हुए थे। लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी कालेज का संचालन शुरू नहीं हो सका। बच्चों और अभिभावकों की खुशी मायूसी में तब्दील हो गई। विद्यालय का संचालन शुरू किए जाने की मांग एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में की जाने लगी है। क्षेत्र के रमेश खरवार, भोला बैगा आदि का कहना है कि विद्यालय का संचालन शुरू किया जाना जनहित में हैं।
विज्ञापन

झाड़ियों में तब्दील हो गया है कॉलेज
परासपानी गांव में कक्षा छह से लेकर 12 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक दर्जन कमरे बने हुए हैं। इसमें प्रयोगशाला सहित विज्ञान वर्ग, कला वर्ग व वाणिज्य वर्ग की कक्षाओं का संचालन होना है। संचालन के पूर्व ही कालेज की सीढ़ियां, फर्श और दीवारें दरकने शुरू हो गई हैं। कालेज परिसर झाड़ियों में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदना में बना मॉडल स्कूल भी नहीं शुरू हुआ
वैनी। नगवां ब्लॉक के नंदना ग्राम पंचायत में वर्ष 2012 में करीब 3.02 करोड़ की लागत से मॉडल स्कूल का निर्माण शुरू किया गया था। इसके पीछे क्षेत्र के गरीब बच्चों को सस्ती शिक्षा देना मकसद था। स्कूल 2015 तक पूर्ण कर यहां कक्षाएं संचालित की जानी थीं लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण होने की अवधि बढ़ाकर 2019 कर दी गई। विद्यालय भवन का निर्माण पूरा तो हो गया है लेकिन फर्नीचर आदि का काम अभी नहीं हो सका है। सूत्रों की मानें तो वित्तीय अनियमितताएं और धनाभाव के कारण वर्षों से विद्यालय भवन का निर्माण ठप रहा। मॉडल स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का सपना संजोए अभिभावक इसे संचालित करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को भी जोर शोर से उठाया जा रहा है।

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गुरमुरा (कोटा) के संचालन के लिए डायरेक्टर को पत्र लिखा गया है। अभी अनुमति नहीं मिली है। अनुमति मिलने के साथ ही कॉलेज संचालित करा दिया जाएगा। - रविशंकर, डीआईओएस-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed