फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mock drill to deal with the fourth wave of Corona

कोरोना की चौथी लहर से निपटने को हुआ मॉक ड्रिल

Mon, 02 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mock drill to deal with the fourth wave of Corona
लाढ़ी स्थित कोविड अस्पताल में मार्कडिल करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
कोरोना वायरस की संभावित चौथी लहर से निबटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारी चाक चौबंद कर ली गई है। सोमवार को तैयारियों को परखते हुए डाक्टरों की उपस्थिति में मॉक ड्रिल हुआ। इस दौरान मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक मिर्जापुर डॉ. सुबोध सिन्हा व सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर की उपस्थिति में एल-2 अस्पताल में मॉक ड्रिल का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संसाधनों को लेकर अनुस्थापन शुरू कर दिया है। अस्पताल में दवा और बेड जैसे संसाधन की व्यवस्था के लिए सभी को सक्रिय कर दिया गया है। कोविड-19 से निपटने के लिए ट्रेसिंग, ट्रैकिंग ट्रीटमेंट की रणनीति अपनाई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोविड-19 को लेकर 560 बेड की व्यवस्था है। कोविड के लिए पांच सरकारी, छह निजी अस्पताल हैं। सीएचसी अनपरा में 50, सीएचसी म्योरपुर में 50, सीएचसी शाहगंज में 50, सीएचसी मधुपुर में 50 बेड और निजी अस्पतालों में जीवन ज्योति क्रिश्चियन हॉस्पिटल में 10, साईं हॉस्पिटल में 10, हिंडाल्को रेणुसागर में 35, हिंडाल्को रेणुकूट में 35, एनटीपीसी शक्तिनगर में 35, एनटीपीसी रिहंद नगर में 35 बेड की क्षमता है। सोमवार को कोविड अस्पताल में छोटे बच्चों को मॉक ड्रिल करके कोविड से बचाव की तैयारियों को परखा गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

नहीं होगी ऑक्सीजन की समस्या
ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. अमृत राय ने बताया कि जिले में कुल नौ ऑक्सीजन प्लांट तैयार हैं। सभी को पीडियाट्रिक आईसीयू, कोविड वार्ड में जोड़ा गया है। जिला अस्पताल में 1445 एलपीएम क्षमता का प्लांट है। इस तरह से जिले में कुल 3706 एलपीएम क्षमता का प्लांट स्थापित है। 85 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। 22 से अधिक वेंटिलेटर, बाइपेप हैं। स्टाक के लिए दवाइयां भी मंगवाई जा रही हैं। इससे कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed